मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज ने किया मामले का खुलासा |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा का बेटा क्षितिज घर के सामने खड़ी स्कूटी को घर के अंदर खड़ी करने के लिए बाहर गया था। इस दौरान उसके घर के पास पैदल घूम रहे मोहनलाल सिंधी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद क्षितिज स्कूटी खड़ी कर हाथ में बैट लेकर आया और एक के बाद मोहन के सिर पर चार वार किये। इसके बाद घर के बरामदे में रखी कार को बाहर निकाल कर परिवार के सदस्यों की मदद से लहूलुहान मोहन के शव को कार की पिछली सीट पर रखा | लहूलुहान हालत में जब मोहन को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षितिज को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्यवाही की | बताया जा रहा है की क्षितिज के पिता प्रंशात शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय(सीएमओ) में कार्यरत हैं।