डॉ. नेहा शर्मा
पीएच.डी. (ज्योतिष),आचार्य
Contact no. 9079609261
साप्ताहिक राशिफल
26 जून से 2 जुलाई 2023 तक
मेष राशि (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
इस सप्ताह मेष राशि वाले जातक सामाजिक मामलों में रुचि लेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को जनता से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक क्षेत्र में विस्तार की संभावनाएं बनेंगी। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं के विस्तार पर विचार करेंगे। निज़ी रिश्तों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। दान-पुण्य तथा परोपकार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
• उपाय- कबूतरों को दाना खिलाएं।
वृष राशि (इ,उ,ए,ओ,वा,वि,वू,वे,वो)
इस सप्ताह सरकारी एवं निजी सेवा के लिए प्रयास कर रहे वृष राशि वाले जातकों के लिए समय विशेष अनुकूल रहेगा। वर्तमान समय के अनुसार आधुनिक बनने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में धन लाभ की संभावना है, हालांकि सप्ताह के अंत में धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी पक्ष मजबूत होगा, संभल कर रहें। इस दौरान पारिवारिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार संबंधी प्रयासों में आलस्य न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कमजोर है, सावधानी बरतें।
• उपाय- श्री गणेश द्वादश नाम का पाठ करें।
मिथुन राशि (क,की,कु,घ,ङ,छ,के,को,ह)
मिथुन राशि वाले जातकों को इस सप्ताह लाभकारी यात्रा अथवा प्रवास पर जाना पड़ सकता है। किसी पारिवारिक समारोह में दूरदराज के रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अटके काम पूरे करने में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान अतिरिक्त भागदौड़ बनी रहेगी। अपने क्षेत्र में प्रगति हेतु नई योजनाओं को अंतिम रूप देने में सफल रहेंगे। घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें, आलस्य ना करें। अतिरिक्त धन व्यय परेशान कर सकता है। निज़ी रिश्तों में अप्रिय कहने से बचें, जरूरी संवाद बनाए रखें एवं क्रोध पर नियंत्रण करें।
• उपाय- मंदिर आदि में भंडारे हेतु खाद्य वस्तुएं दान करें।
कर्क राशि (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में आधुनिकीकरण के अभाव में आंशिक हानि की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में विशेष सुधार आएगा। स्वयं की कार्यकुशलता को बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। विशेष अवसरों पर अतिरिक्त जागरूकता बनाए रखें। भूमि-भवन-वाहन आदि की खरीद कर सकते हैं। निज़ी रिश्तों में नज़दीकियां आएंगी।
• उपाय- गुरु मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि(म,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
सिंह राशि वाले जातक अपनी योग्यता बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस सप्ताह विशेष रूप से शत्रु पक्ष से संभाल कर रहना होगा, यह आप की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकता है। किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं, प्रवास आदि के भी आसार बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त भागदौड़ बनी रह सकती है जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। थकान एवं तनाव के आसार हैं। व्यापारिक क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। निज़ी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
• उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
कन्या राशि(टो,प, पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)
कन्या राशि वाले जातकों को इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। कैरियर बनाने में जुटे जातक वर्ग अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, प्रयासों में कतई कमी ना लाएं। अतिरिक्त भागदौड़ सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। सेहत संबंधी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। व्यापारिक वर्ग को विस्तार के शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। निज़ी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
• उपाय- कन्याओं को आकर्षक वस्तु भेंट करें।
तुला राशि(र,री,रू,रे,रो,त,ती,तू,ते)
तुला राशि वाले जातक इस सप्ताह गहने-कपड़े आदि की खरीद में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं, तथा यात्रा एवं प्रवास के भी आसार हैं। व्यापारिक क्षेत्र में विस्तार हेतु नई योजनाओं पर विचार करना होगा, अतः आवश्यक सक्रियता बनाए रखें। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। अविवाहित जातकों को जीवन साथी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलता रहेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। इस दौरान स्वयं की सेहत को नजरअंदाज ना करें। निज़ी रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
• उपाय- नीम का पौधा लगाएं।
वृश्चिक राशि (तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
सरकारी सेवा में प्रयासरत वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से सकारात्मक परिणामों को देने वाला होगा। राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, मान सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग एवं सामंजस्य मनोबल बढ़ाएगा। व्यापारिक विस्तार की नई संभावनाएं मिलेगी। संतान चिंता दूर होगी। आर्थिक मामलों में शुरुआती दौर पर धन लाभ की संभावना है परंतु सप्ताहांत में धन खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, खानपान पर विशेष ध्यान दें।
• उपाय- गौ सेवा करें।
धनु राशि(ये,यो,भ,भी,भू,धा,फा,ढ़ा, भे)
धनु राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी आमदनी के स्रोतों को बढ़ाने का प्रयास करेंगे, परिणाम स्वरूप आय वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। घर-परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित जातकों को अनुकूल प्रस्ताव प्राप्त होंगे। कई अटके काम भी पूरे होंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में नई योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। खानपान में लापरवाही से सेहत संबंधी पुराने रोग उभर सकते हैं। निज़ी रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी। कानूनी मामले सुलझेंगे।
• उपाय- गाय को नियमित रूप से चारा खिलाएं।
मकर राशि (भो,ज,जी,जू,जे,जो,ख,खी,खू,खे,खो, ग,गी)
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मकर राशि वाले जातकों को इस सप्ताह विशेष सफलता प्राप्त प्राप्त होगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति अथवा पदलाभ के आसार बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में हावी हो रही नकारात्मकता को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आंशिक धन खर्च बढ़ सकता है। सेहत की दृष्टि से समय कमज़ोर है। निज़ी रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
• उपाय- श्री संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
कुंभ राशि (गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से व्यापारिक क्षेत्र में विस्तार की नई संभावनाएं लेकर आएगा। हालांकि प्रयासों को पूर्ण मन से करने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर-परिवार में किसी बात को लेकर असहमति गंभीर वातावरण बना सकती है। स्वयं की सेहत के साथ-साथ परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे, प्रगति के आसार हैं। निज़ी रिश्तों में अनुकूलता रहेगी।
• उपाय- शिव पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
मीन राशि ( दी,दू,थ,झ,ण,दे,दो,दो,च,ची)
इस सप्ताह मीन राशि वाले जातकों के बहुत समय से अटके काम पूरे होंगे। इस सप्ताह आर्थिक मामलों जैसे पूंजी निवेश आदि में विशेष सफल रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल है, नए प्रस्ताव मिलेंगे। निज़ी रिश्तों में संवाद द्वारा मनमुटाव दूर करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार के लिए व्यायाम को दिनचर्या में सम्मिलित करें एवं खानपान में लापरवाही कतई न बरतें। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र-रिश्तेदार से भेंट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी पक्ष से संभल कर रहें।
• उपाय- शिव आराधना करें।