72
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
अजमेर में गेगल के निकट प्लाइवुड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। प्लाइवुड और पॉलिश केमिकल के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरी फेक्ट्री आग की चपेट में आ गई जिससे लोहे का शेड व दीवार धराशायी हो गई।
जानकारी के अनुसार गेगल के निकट चिताड़ों की ढाणी स्थित अजमेर इंडस्ट्रीज एल.एल.पी (प्लाइवुड फैक्ट्री) में आग लगने पर दलमल विभाग को सुचना दी गयी परन्तु फेक्ट्री में प्लाईवुड होने के कारण दमकल पहुँचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया | करीब 15 दमकल के अलावा जेसीबी व हाइड्रा मशीन की मदद से आग पर काबू पाया गया |