71
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
राजसमंद के खमनोर से मात्र 6 किलोमीटर दूर उनवास गांव में रास्ते के विवाद को लेकर 2 भाइयों में आपस में झगड़ा हो गया, झगडा इतना बढ़ गया की इस झगडे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेत में थ्रैसर मशीन ले जाने पर रास्ते को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला बढ गया और राजेन्द्र श्रीमाली पुत्र रूप शंकर श्रीमाली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव लेकर खमनोर हॉस्पीटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मामले की जाँच की जा रगी है