Home share market related news भारत को आर्थिक मोर्चे पर हुआ नुकसान। देश का व्यापारिक घाटा रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा।

भारत को आर्थिक मोर्चे पर हुआ नुकसान। देश का व्यापारिक घाटा रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा।

नवंबर महीने में आयात 27% बढ़कर 69 पॉइंट 95 अरब डालर हो गया।

by marmikdhara
0 comment

 

(True Facts Newspaper ) सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नवंबर महीने में आयात 27 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब  डॉलर हो गया है। जबकि 1 साल पहले इसी महीने में 55.06 डॉलर था।

देश का वस्तुओं के निर्यात में आई कमी।

देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में सालाना आधार पर 4.85 प्रतिशत घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल की समान अवधि में 33.75 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

देश के वस्तुओं का आयात व निर्यात के बीच का अंतर।

समीक्षाधीन माह में देश का व्यापारिक घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढ़कर 37.84 अरब डॉलर की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। इस साल अक्टूबर में देश का निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल नवंबर के दौरान निर्यात कल 2.17 प्रतिशत बढ़कर 284.31 अरब डॉलर रहा है जबकि आयात 8.35 प्रतिशत बढ़कर 486.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस साल आयत एवं निर्यात में काफी अंतर जिसके कारण व्यापारिक घाटा रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews