दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपने दूसरे बेटे का दुनिया में स्वागत किया है | फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद से ही बलकौर सिंह और उनका परिवार उस दुःख से उबरने में लगा हुआ है हाल ही में उनके परिवार में नन्हे सिद्धू मूसेवाला के आ जाने से खुशियाँ लौटी है लेकिन इन पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है |
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर के अपनी परेशानी को दुनियावालों के सामने जाहिर किया है उन्होंने विडियो के माध्यम से दावा किया है की पंजाब सरकार बच्चे के पैदा होने के बाद से उत्पीड़न कर रही हैं।
बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है की -‘ वाहेगुरु के आशीर्वाद से हमें हमारा शुभदीप यानी सिद्धू मूसेवाला वापस मिल गया है लेकिन सरकार सुबह से हमें परेशान कर रही है | मुझसे बच्चे के डॉक्यूमेंट देने को कह रही है। वे यह साबित करने के लिए मुझसे पूछताछ कर रहे हैं कि यह बच्चा लीगल है या नहीं।मैं सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध करना चाहता हूं कि सभी उपचारों को पूरा करने की अनुमति दी जाए। मैं यहीं का रहने वाला हूं और आप मुझे पूछताछ के लिए जहां भी बुलाएंगे, मैं आऊंगा।’
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in