NH 52 एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे कोटा के रामगंज मंडी इलाके में झालावाड़ से कोटा की तरफ एक स्विफ्ट कार तेज स्पीड में जा रही थी वहीं सामने से रॉंग साइड से एक ट्रक आ रहा था इस दौरान दोनों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई | कार में चार युवक सवार थे | कार ड्राइवर हनुमान और आगे बैठा युवक राजाराम कार के बोनट ने ही फंस गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी और वहीं श्रवण और हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया । हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं आरोपी ट्रक ड्राईवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
एक्सीडेंट के बाद राहगीरों ने पुलिस को सुचना दी तब तक आरोपी ट्रक ड्राईवर फरार हो गया | पुलिस ने घायल युवकों को बाहर निकल क्र अस्पताल भेज दिया वही ड्राईवर और आगे बेठे युवक के शव बोनट में फास गये उन्हें निकलने के लिए एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी | दोनों शवों को मोड़क सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है |
इस हादसे में ट्रक ड्राईवर की गलती सामने आई है क्वयोंकि वह रॉंग साइड ट्रक चला रहा था | ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार ट्रक ड्राईवर की तलाश की जा रही है |