Home News दहेज़ के लिए प्रताड़ित विवाहिता फंदे से झूली

दहेज़ के लिए प्रताड़ित विवाहिता फंदे से झूली

by marmikdhara
0 comment

हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना इलाके में दहेज के लिए बार-बार मारपीट करने से परेशान होकर एक विवाहिता ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। इसके बाद ससुराल के लोग उसको अस्पताल पहुंचाकर फरार हो गए। पीहर पक्ष के लोग ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।

मृतका के पिता श्यामसुंदर ने बताया की उनकी बेटी अंजना उर्फ अंजू की शादी 24 मार्च 2022 को संजय पुत्र सोहन लाल सोनी निवासी मोटेर हाल पल्लु हनुमानगढ़ के साथ हुई थी। उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से भी ज्यादा दान-दहेज दिया था। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही मेरी पुत्री अंजू को उसके पति संजय, अंजू की सास सुमित्रा (सरकारी टीचर) और अंजू की ननद रचना ने रुपयों की मांग करते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद मैने करीब एक साल पहले उक्त तीनों संजय, अंजू की सास और ननद रचना को एक लाख रुपए दिए। इसके बाद ननद की शादी के लिए मांग रहे  थे 7 लाख रुपए |

मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका के पति को राउंडअप कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जाँच चल रही है |

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews