69
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंह बोर्ड सेक्टर 11 स्थित मकान में महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला है। मृतका तलाकशुदा शोभा लालवानी किराये के घर में अकेली रहतीं थीं और रेडिमेड कपड़ों का काम करती थी।
सेक्टर 11 में महिला का भाई भी रहता था। वह आज सुबह से बहन को फोन कर रहा था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद भाई ने जब घर जाकर देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और बहन का शव बेड पर पड़ा था। इसके बाद मृतका के भाई ने पुलिस को सुचना दी | इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली | पुलिस को हत्या के पीछे महिला के किसी परिचित का हाथ होने का शक है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है |
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in