बाड़मेर जिले में 58 हजार रुपए के इनामी व एक साथी को अवैध हथियारों के साथ पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर कार्यालय की ओर से गठित साइक्लोनोर सैल, टॉरमेडो व स्ट्रांग टीम ने गिरफ्तार किया है आरोपी 22 साल से फरार था |
जैसलमेर जिले में झिनझिनयाली थानान्तर्गत जोगीदास गांव का निवासी लालसिंह उर्फ लूणसिंह वर्ष 2002 में पैरोल से फरार हो गया था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अपहरण आदि के 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बाड़मेर में दबिश देकर लूणसिंह उर्फ लालसिंह और उसके एक साथी राणाराम पुत्र सवाईराम भील को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन अवैध हथियार, एक तलवार, चाकू, गुप्ती, तीन सौ से अधिक कारतूस, बारूद बनाने में काम आने वाला सामान, फर्जी नम्बर प्लेट, हिसाब की डायरियां, एक लाख 95 रुपए जब्त किए गए। कोर्ट ने वर्ष 1994 में हरलाल सिहाग की हत्या के मामले में लालसिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह वर्ष 2002 में पैरोल से फरार हो गया था।