63
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर सेक्टर 4 निवासी दिल्ली पुलिस के एएसआई हरिराम मीणा के घर पर एक अज्ञात चोर ने घर में घुसकर टेबल पर रखा मोबाइल व पर्स चोरी कर लिया | ASI दिल्ली पुलिस में कार्यरत है
मकान के सामने स्थित एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गयी | सुबह करीब 6:00 बजे एक युवक घर में घुस गया जब कोई नजर नहीं आया तो कमरे में टेबल पर रखा पर्स और मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। एएसआई ने अरावली विहार थाने में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।