पाली के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के हाईवे पर जेतपुरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई ओर उसके पिता घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया और मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गोगावान गांव का रहने वाला नासिर अपने पिता आरिफ के साथ बाइक पर सुमेरपुर से पाली जा रहा था। जब वे जेतपुरा गांव के पास कृष्णा होटल के सामने पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद नासिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया वहीं शव को मोर्चरी में रखवाया | पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है, चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।