घर के परिसर में बने 0 फीट गहरे पानी के टैंक में दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई | पहले छोटी बहन टैंक में गिरी जिसको बचने के लिए बड़ी बहन झुकी तो बलके बिगड़ गया और बड़ी बहन भी गिर गई जिससे गिरकर डूबने से दोनों की मौत हो गई | मामला नागौर जिला मुख्यालय से 104 किलोमीटर दूर रियांबड़ी कस्बे का है |
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार दगदी अजमेर शहर के लोहागल क्षेत्र में यूको बैंक में कैशियर है। घटना हुई उस समय घर में मां कांता देवी और बच्चियों का चाचा मनीष कुमार थे। दादी कंचन देवी मनरेगा के काम से गई हुई थी। सुनील की दोनों बेटियां श्रेष्ठा और निशा घर के परिसर में चबूतरे पर खेल रहीं थीं। इसी चबूतरे पर टैंक का ढक्कन है। टैंक 9 फीट गहरा है, जिसमें 7 फीट पानी था। दोनों बच्चियां टैंक में गिर गईं। उसी समय उनकी दादी ने बच्चियों को गिरते हुए देख लिया जिसके बाद दादी चिल्लाते हुए टैंक की तरफ भागी और बच्चियों को बचाने के लिए टैंक में उतर गई। दादी बच्चियों को नहीं बचा पाई, बल्कि वह खुद भी पानी में अचेत हो गई। परिजनों व अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर कंचन देवी और दोनों बच्चियों को निकाला। परिजनों ने कंचन देवी और दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित करदिया वही दादी को भर्ती कर इलाज शुरू किया |