बारां कोतवाली थाना द्वितीय क्षेत्र के तालाब पाड़ा में बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों द्वारा मकान पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है | बदमाशों ने मकान पर 6 राउंड फायरिंग की जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है की फहीम खान उर्फ बल्लू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर सद्दाम मोटिका, वसीम प्लॉट, वसीम कारतूस, समीर सुच्चा घर के बाहर आए और फायरिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने 6 राउंड फायरिंग की। इनमें से दो फायर गेट पर भी किए है। जिससे घर पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई | घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।