Home News जयपुर में घर के बाहर से बच्ची का अपहरण

जयपुर में घर के बाहर से बच्ची का अपहरण

by marmikdhara
0 comment

राजधानी जयपुर के सेक्टर-45 पावर हाउस के पास घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बच्ची  को घटना के 20 घंटे बाद घर से एक किलोमीटर दूरी पर ढूंढ निकाला | बच्ची एक पति-पत्नी के साथ थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्ची उनकी बेटी का हाथ पकड़कर खुद ही साथ आ गई थी।

जानकरी के अनुसार सेक्टर-45 पावर हाउस के पास रहने वाले रतन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे बच्ची घर के अंदर खेल रही थी। खेलते-खेलते कब बाहर निकल गई। परिजनों को पता नहीं चला। खेलते-खेलते अचानक मासूम के गायब होने के बाद परिवार ने काफी ढूंढा। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई | पुलिस ने वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला। किरण पथ से मिले एक फुटेज में बच्ची दिखाई दी। एक महिला और लड़की हाथ पकड़कर बच्ची को पैदल ले जाते दिखाई दी। लगभग 20 घंटे बाद घर से एक किलोमीटर दूर बच्ची मिल गई।

बच्ची का किडनैप करने वाले पति-पत्नी के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। कोरोना टाइम में बेटे की मौत होने के बाद से डिप्रेशन में चले गए। पूछताछ में महिला का कहना है कि वह बच्ची उनके साथ खुद आई। उनकी बेटी का हाथ पकड़कर पीछे-पीछे चली आई। फिलहाल आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews