जोधपुर में एक डॉक्टर द्वारा अपने ही घर में भाई के साथ चल रहे प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सल्फर की गोलियां खाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है | सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने घर में सल्फास की गोलियां खा कर सुसाइड कर लिया। उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला जोधपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके का है।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट तरुण कुमार अपनी पत्नी के साथ डीआरडीए कॉलोनी में रहते थे। शुक्रवार रात सल्फास खाने से तबीयत खराब होने पर पत्नी एमडीएम हॉस्पिटल लेकर गई, जहां तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह मूल रूप से भीनमाल के रहने वाले थे। उनकी पत्नी जोधपुर में ही रक्षा प्रयोगशाला में वैज्ञानिक हैं। परिवार में प्रॉपर्टी के विवाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उनके छोटे भाई ने उनपर संपत्ति हड़पने का मामला भी दर्ज करवा रखा था |जानकारी के अनुसार तरुण और उनके छोटे भाई जगदीश के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। 28 अप्रैल को भीनमाल थाने में इसी विवाद को लेकर डॉक्टर तरुण और उनके एक भाई नरपत ने छोटे भाई जगदीश के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है।