Home News पत्नी ने की झुमके की मांग तो पति ने किया सुसाइड

पत्नी ने की झुमके की मांग तो पति ने किया सुसाइड

by marmikdhara
0 comment

कोटा के डढ़वाड़ा इलाके में स्थित भैरू जी के चबूतरे के पास किराए के कमरे में धारा सिंह परिवार के साथ रहता था | बिजनेस शुरू करने के लिए डेढ़ लाख रुपए लोन लिया तो पत्नी सोने के झुमके बनवाने के लिए झगड़ने लगी। इससे परेशान युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार में पत्नी रीना और ढाई साल का बेटा है।

धारा सिंह के बड़े भाई कालू सिंह ने बताया- मैं और कालू कचौरी का कारोबार शुरू करना चाहते थे। कुछ समय पहले पिता के मकान पर हमने 1.5 लाख का लोन लिया था। लोन का पैसा 20 दिन पहले आया था। तब से ही धारा सिंह दुकान पर नहीं जा रहा था। उसकी पत्नी रीना को पता था कि घर में डेढ़ लाख रुपया है। वह धारा सिंह से 20 हजार रुपए की सोने के झुमके दिलाने की मांग करने लगी। इसी बात पर पति-पत्नी की बीच जमकर कहासुनी हुई। उसकी पत्नी बच्चे को लेकर गुस्से में घर से निकल गई और कोटा में अपने रिश्तेदार के घर चली गई। अगले दिन बहुत आवाज लगाने के बाद भी जब धारा सिंह ने दरवाजा नहीं खोता तो दरवाजा तोड़ देखा तो धारा सिंह फंदे पर लटका हुआ था। उसने पड़ोस के लोगों को बताया और सभी ने मिलकर धारा को फंदे से उतारकर बेड पर लिटाया। उसे हम एमबीएस हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने धारा सिंह को मृत घोषित कर दिया।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews