Home News जयपुर में छिपी गैंग को एटीएस ने दबोचा

जयपुर में छिपी गैंग को एटीएस ने दबोचा

by marmikdhara
0 comment

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने जयपुर के मानसरोवर में छिपे बाबा गैंग हरियाणा के कुख्यात बदमाशों को धर दबोचा। बताया जा रहा है की पुलिस थाना नारायणपुर में बाबा गैंग हरियाणा के वांछित अपराधी अभिमन्यु, अनिल, रजनीश और राहुल यादव को एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है की एटीएस को सूचना मिली थी कि राज्य से बाहर के अपराधी जयपुर में छिपे हैं। ऐसी आशंका था कि वे यहां वारदात कर सकते हैं। इस पर एटीएस ने टीम गठित कर मानसरोवर स्थित एक मकान में दबिश देकर नारनौल (हरियाणा) निवासी अभिमन्यु, अनिल, बानसूर अलवर निवासी रजनीश और नारायणपुर अलवर निवासी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों पर हत्या सहित 11 मामले दर्ज है | एटीएस ने नारनौल और नारायणपुर थाना पुलिस को बुलाकर आरोपियों को सुपुर्द कर दिया है।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews