जयपुर-सीकर हाईवे पर राजावास के निरंकारी सत्संग भवन के पास ग्रीन त्रिवेणी कट पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी गंभीर घायल हो गया, जिसे टोलकर्मियों ने एम्बुलेंस से चौमूं के उप जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है की बाइक सवार युवक लोहरवाड़ा निवासी संदीप कुमार वर्मा पुत्र नानूराम वर्मा अपने गांव से चौमूं होते हुए जयपुर की ओर जा रहा था। राजावास पुलिया के आगे निकलते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | जयपुर में एयू बैंक शाखा में फाइनेंस का काम करता था। हादसे के बाद आधा घंटे के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया।