25
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
कापरेन मेगा हाइवे पर अरडाना फाटक के पास तेज गति से आ रही बेकाबू पिकअप सामने से आ रही कम्बाइन्ड मशीन में घुस गई जिससे पिकअप सवार चालक की मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार एक अन्य जना गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है की मेगा हाइवे पर अरडाना फाटक के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान तेज गति से आ रही बेकाबू पिकअप अचानक सामने से आ रही कम्बाइन्ड मशीन में घुस गई। जिससे पिकअप चालक मुजाहिद निवासी मलारना डूंगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।