मनियां थाना पुलिस ने गोकुल नगरी मजरा दुल्हारा के पास कार्रवाई कर चारागाह भूमि में अवैध रूप से उगे गयी गांजे की खेती को जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है |
बताया जा रहा है की पुलिस को सुचना मिली थी की गोकुल नगरी मजरा दुल्हारा में किसी ने अवैध रूप से गांजे की फसल उगा रखी है। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ सुरेशचंद पुत्र रामचरण कुशवाह ने झोंपड़ी के पास चारागाह भूमि पर नीम व बबूल के पेड़ों की आड़ में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रखी थी। मौके पर मिला शख्स सुरेश चंद ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, जिस पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास एक थैले में 630 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने अवैध गांजे की फसल को कटवा कर तुलवाया, जिस पर उसका वजन 44 किलो 160 ग्राम बैठा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in