जयपुर के जयसिंहपुरा थाना इलाके में स्थित राजेश्वरी माता मंदिर की पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने वाले लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को पेड़ पर शव लटके होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पेड़ का झुकाव खाई की तरफ है वहीं, शव पेड़ के किनारे पर लटका हुआ है। ऐसे में शव या रस्सी तक पहुंचने में परेशानी होने के कारण पुलिस को शव को उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी |
मृतक की पहचान बनवारी चौधरी पुत्र जयसिंह के रूप में हुई है। जो एसएमएस अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था। वहीं मृतक की पत्नी सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल है। अब तक की जांच में सामने आया है कि बनवारी काफी समय से परेशान चल रहा था। मृतक पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज है वहीं, पूर्व में जयसिंहपुरा थाने में मृतक के खिलाफ पॉक्सो का मुकदमा दर्ज था। इसमें वह जेल भी जा चुका हैं। मौके पर पुलिस को शराब की बोतल, मृतक की शर्ट, जूते और अन्य चीजें मिली हैं।