करौली-मंडरायल मार्ग स्थित गढ़ी का गांव में भैंसों के साथ गांव में ही स्थित तालाब पर गये बच्चे का पैर फिसल कर तालाब में डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है की आशु (05) पुत्र अनिल निवासी गढ़ी का गांव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक आशु भैंसों के साथ गांव में ही स्थित तालाब पर गया था इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चे के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला और करौली अस्पताल पहुंचाया। परिजन मृतक का शव करौली अस्पताल से बिना पोस्टमॉर्टम कराए घर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।