अलवर के रैणी थाने के नांगलबास गांव में पत्नी के सोशल मीडिया रील्स बनाने से परेशान सरकारी कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया।
मृतक सिद्धार्थ मीणा (31) के परिजन ने 6 अप्रैल को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ दौसा में स्वास्थ्य विभाग में LDC के पद पर कार्यरत था। सिद्धार्थ और उसकी पत्नी माया के बीच झगड़ा चल रहा था। पहले भी एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दे चुके थे। सिद्धार्थ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पत्नी के रील बनाने के कारण परेशान था। सिद्धार्थ शराब पीने का आदी था। इस वजह से पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता है। उनके तीन बेटी और एक बेटा है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN) True Facts Newspaper www.truefactsnews.in