उदयपुरवाटी से 12 किलोमीटर दूर कोट बांध के पास आम के बगीचे में बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे 20 बच्चे और 2 शिक्षिका घायल हो गईं।
बताया जा रहा है की झुंझुनूं जिले के बिरमी के एक निजी स्कूल से शैक्षणिक भ्रमण के लिए 125 बच्चे उदयपुरवाटी के शाकंभरी जा रहे थे। इस दौरान दोपहर 1 बजे रास्ते में कोट बांध के पास आम के बगीचे में बच्चों को भोजन करवाया गया था। ज्यादातर बच्चे खाना खा चुके थे और अपनी बसों में बैठ चुके थे। इस दौरान गाड़ियां स्टार्ट हुईं तो गाड़ियों से निकले धुएं से मधुमक्खियां उड़ गईं और बगीचे में टहल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।