जयपुर साउथ की डीएसटी और शिवदासपुरा थाना पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध हथियारों की खेप पकड़ी | मध्यप्रदेश से अवैध हथियार तस्करी कर लाए 4 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा और 7 पिस्तौल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार रोहन मलिक पुत्र रहीसुद्दीन, गणेश मेघवाल पुत्र बीरमाराम मेघवाल और मोहम्मद इश्तियाक पुत्र मुश्ताक अहमद को अरेस्ट किया है। पुलिस ने हथियार तस्करी में एक नाबालिग को भी कस्टेडी में लिया है। पुलिस ने हथियार तस्करी में एक नाबालिग को भी कस्टेडी में लिया है। चारों बदमाशों के कब्जे से 7 पिस्तौल और 2 खाली मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों संदिग्धों को धर-दबोचा। तलाशी में उनके पास 7 देसी पिस्तौल और 2 खाली मैगजीन मिली। पुलिस ने चारों बदमाशों को पकड़ अवैध हथियार जब्त किए।