Home News पढाई न करने पर पिता ने की बेटी की पीट-पीटकर हत्या

पढाई न करने पर पिता ने की बेटी की पीट-पीटकर हत्या

by marmikdhara
0 comment

आबूरोड (सिरोही) के गांधीनगर क्षेत्र के प्रेम नगर में हत्या का मामला सामने आया है जिसमे परीक्षा की तैयारी नहीं करने से नाराज पिता ने 11वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी को पीट-पीटकर मार डाला।

जानकारी की अनुसार आबूरोड में ही वेल्डिंग का काम करने वाले फतेह मोहम्मद ने पढ़ाई नहीं करने के कारण अपनी बेटी मोमिना को पीट-पीटकर मार डाला। मोमिना के चाचा अकरम की रिपोर्ट पर पिता फतेह मोहम्मद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फतेह मोहम्मद मोमिना के साथ 2 दिन से लगातार मारपीट कर रहा था। इसके बाद वह अचेत होकर घर में गिर गई। मोमिना को भाई और भाभी हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने मोमिना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews