सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में खाटू श्याम जी दर्शन कर सरदार शहर स्थित अपने घर लौट रहे परिवार की कार और एक ट्रेक्टर की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई वही एक अन्य महिला और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों का प्राथमिक उपचार कर सीकर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 7 बजे फतेहपुर सीकर हाईवे पर हरसावा गांव के पास यह हादसा हुआ। इसमें एक महिला अंजना पत्नी तोलाराम की मौत हो गई। उसके पति तोलाराम पुत्र राधे श्याम और सुमित्रा पत्नी मुन्नीलाल पारीक को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है की कार में सवार सभी लोग खाटू श्याम जी दर्शन कर सरदार शहर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान शाम करीब सात बजे फतेहपुर में ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई।