23
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
सीकर में एक कैफे में अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया | आग की सुचना मिलने पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया |
जानकारी के अनुसार रामलीला मैदान में ब्लू विला कैफे में अज्ञात कारणों से रात 8 बजे आग लग गई। आग ने पुरे कैफे को चपेट में ले लिया | आग की सुचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे बाद तीन दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हुआ है | आग लगने से लाखों का सामान जल गया है |