जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर शनिवार शाम आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई वहीं एक की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार पुंछ के शाहसितार इलाके में शनिवार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर 4 आतंकियों ने सनाई टॉप जा रही सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों पर फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। एयरफोर्स की स्पेशल गरुड़ फोर्स, आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही हैं। बताया जा रहा है की पुंछ, राजौरी-अनंतनाग लोकसभा सीट में आता है। यहां छठे फेज में 25 मई को वोटिंग है। उससे पहले ये आतंकी हमला हुआ है |
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in