Home News जमीन के विवाद को लेकर चाचा के सामने भतीजे की गोली मारकर हत्या

जमीन के विवाद को लेकर चाचा के सामने भतीजे की गोली मारकर हत्या

by marmikdhara
0 comment

डीग के कुम्हेर इलाके के उसरानी गांव में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर गोली मरने का मामला सामने आया है | बीच-बचाव करने आए घरवालों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतक वीरपाल के बड़े भाई वीरी सिंह ने मामला दर्ज कराया है जिसमे बताया है की चाचा सदन सिंह और उसके परिवार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों में राजीनामा हो गया था। शनिवार सुबह 8:30 बजे सदन सिंह का साडू सुखबीर घर आया और कहा कि तुमने मेरे बगैर सदन सिंह से कैसे राजीनामा कर लिया। राजीनामा मेरे हिसाब से होगा। इस दौरान मैंने सुखबीर से कहा कि हमारा आपस का झगड़ा था, हमने आपस में बैठकर राजीनामा कर लिया। तुम्हें इससे क्या परेशानी है। इसके बाद सुखबीर ने वीरी सिंह के परिवार से गाली गलौज की और देख लूंगा की धमकी देकर चला गया। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे दो गाड़ियां घर के बाहर आकर रुकी। इसमें सुखबीर अपने तीन बेटे मोरध्वज, पिंटू, हरिओम, टिंकू के साथ आया। इनके साथ ही सदन सिंह और उसके लड़के सोनवीर, लवकुश, कपिल सहित 4 अन्य लोग वीरी सिंह के घर आए।

घर में घुसते ही सुखबीर ने कहा कि देखते क्या हो गोली मारो। इस पर सुखबीर के बेटे हरिओम ने मेरे छोटे भाई वीरपाल पर फायर कर दिया। गोली वीरपाल के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पिंटू, रिंकू सहित सभी लोग फायर करने लगे। जब वीरपाल को बचाने की कोशिश की तो सभी ने लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपनी गाड़ियों से फरार हो गए।

वीरी सिंह ने अपने भाई की हत्या की शिकायत पुलिस में दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के फोन सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews