बांसवाड़ा में अरथूना थाना क्षेत्र में माही पुल नांदरिया कोटड़ा के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी जिससे जीप 2 बार पलटी खा गयी जिससे 14 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया इसके बाद इलाज के दौरान एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार जीप सवार डूंगरपुर जिले सागवाड़ा पुनर्वास कॉलोनी के निवासी थे, जो सागवाड़ा से आनंदपुरी में गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी नांदरी गांव में आनंदपुरी तरफ से आ रहे मिनी ट्रक ने सामने से जीप को जोरदार टक्कर मारी दी। इस भिड़ंत से जीप दो बार पलटी खा गई। वहीं मिनी ट्रक भी 50 फीट आगे रुक गया, जिसका आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से क्रेन की मदद से हटाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।