बांसवाड़ा में झेर गांग के पास रविवार की सुबह निजी ट्रैवलर कंपनी की बस ओवरस्पीड के चलते बेकाबू होकर पलट गयी जिससे बस में सवार 18 यात्री घायल हो गये | हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
हादसे के बाद बस में मौजूद एक यात्री ने बताया कि हादसा बस की ओवरस्पीड के कारण हुआ। क्योंकि नेशनल हाईवे 56 पर सज्जनगढ़ कस्बे से ठीक 1 किमी आगे मोड़ था। चालक ने स्पीड में मोड़ तो पार कर लिया, लेकिन उसके बाद बस उसके कंट्रोल में नहीं रही। एक साइड से दो टायर ऊंचे हो गए और बस दो बार पलटी खा गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सज्जनगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर घायलों को बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।