प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर छोटी सादड़ी के पास दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गयी जिसमें दो कॉन्स्टेबल समेत 5 लोग घायल हो गए। लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सुचना दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया |
जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के रहने वाले कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश मीणा और विनोद मीणा अपने घर से चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित आवरी माताजी में ड्यूटी करने जा रहे थे तभी सामने से दूसरी बाइक पर सवार जाखमिया निवासी भगत मेघवाल, श्यामलाल मीणा, पवन मेघवाल छोटीसादड़ी में दुकान पर काम करके अपने घर जा रहे थे। दोनों बाइक में भिडंत हो गयी | जिसमें दोनों बाइक पर सवार पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की स्थिति गंभीर होने पर तीन को उदयपुर और एक को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया |