Home News पिता बना हैवान दो साल की बेटी को पटक पटक कर मार डाला

पिता बना हैवान दो साल की बेटी को पटक पटक कर मार डाला

by marmikdhara
0 comment

सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के गोलपुर गांव में एक पिता द्वारा अपनी दो साल की बेटी को पटक पटक के मार डालने का मामला सामने आया है | मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की |

बताया जा रहा है की मासूम कमरे में अपनी मां के साथ बैठी थी, इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आरोपी ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पत्नी जान बचाकर वहां से भाग गई तो आरोपी ने कमरे में बैठी दो साल की मासूम को पैर से पकड़कर जमीन पर पटक-पटककर मार डाला।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान रिकॉर्ड किए | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी पिता बाबूलाल ने ही गृह क्लेश के चलते अपनी 2 साल की बेटी को जमीन पर पटक- पटक कर मार डाला। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलवाया। मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी बौंली की मॉर्च्युरी में रखवाया।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews