भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में साेमवार शाम 6 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टायर फटने के बाद सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर घायल हो गई। बताया जा रहा है की स्कॉर्पियो में सवार सभी कुल्लू मनाली घूमकर चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो अजमेर से भीलवाड़ा की ओर आ रही थी। इसी बीच रूपाहेली भट्टे के पास स्कॉर्पियो के आगे का टायर फट गया और बेकाबू होकर पास में खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चित्तौड़गढ़ के आकोला निवासी दीपक पटवा (24), रोहित वैष्णव ( 24) और उदयपुर के मावली के पलाणा गांव निवासी देवीलाल भील की मौत हो गई। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया |