कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में एकेडमी से क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे किशोर की बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे किशोर की मौत हो गयी वही किशोर के दो दोस्त घायल हो गये |
बताया जा रहा है की तीनों एकेडमी में क्रिकेट खेलने के लिए गए थे। वापस लौटते समय काला तालाब इलाके में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे जिसमें आकाश नगर देवली अरब रोड निवासी नमन तिवारी की मौत हो गई। दीपांशु का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और लेखराज को डिस्चार्ज कर दिया गया। हादसे में नमन के कमर और घुटनों में चोट लगी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दीपांशु के जबड़े व कंधे में चोट लगी। लेखराज के हल्की चोट लगी। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़कर ट्रक को जब्त कर लिया है।