Home News हाउसिंग बोर्ड की साइट दो दिन से बंद आवासीय स्कीम के आवेदन अटके

हाउसिंग बोर्ड की साइट दो दिन से बंद आवासीय स्कीम के आवेदन अटके

हाउसिंग बोर्ड ने 15 मई तक बढ़ाई आवेदन की तारीख

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर पिछले कुछ दिनों से आई तकनीकी खराबी के कारण आवेदकों के रजिस्ट्रेशन तक नहीं हो रहे जिसकी वजह से 9 शहरों में निकाली 3001 मकानों की स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रुक गई है। साथ ही बोर्ड की तरफ से जो आमजन के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए। उनमें इनकमिंग फैसेलिटी ही बंद पड़ी है।

बताया जा रहा है की बोर्ड ने 15 मार्च को प्रदेश के 9 शहरों में 10 से ज्यादा आवासीय योजनाएं लॉन्च की थी, जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल रखी थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह से वेबसाइट में तकनीकी खराबी के चलते लोग आवेदन से वंचित रह रहे है। बोर्ड प्रशासन ने उन योजनाओं के आवेदन की तारीख को एक महीने यानी 15 मई तक बढ़ा दिया है, जिनमें कम आवेदन आए है।

योजनाए जिनमे आवेदन की तारीख बढाई गयी – 
  • किशनगढ़ में खोडा गणेश रोड पर एमआईजी ‘अ’ के 38, एमआईजी ‘ब’ 66 और एचआईजी के 38 मकान बनाए जाएंगे।
  • हनुमानगढ़ में डीटीओ ऑफिस के पास के नई आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस के 180, एलआईजी के 264 और एमआईजी ‘अ’ के 120 मकान बनाए जाएंगे।
  • भिवाड़ी के सेक्टर 4 और 7 में एमआईजी ‘ब’ के 6 और एचआईजी के 12 मकान बनाए जाएंगे।
  • धौलपुर के बाड़ी रोड पर स्थित योजना में एचआईजी के 25 मकान मकान बनाए जाएंगे।
  • नागौर के तुषार रोड स्थित योजना में ईडब्ल्यूएस के 58, एलआईजी में 48, एमआईजी ‘अ’ के 58, एमआईजी ‘ब’ के 24 के मकान बनाए जाएंगे।
  • ग्रीनवुड होरिजोन सेक्टर 28 प्रताप नगर सांगानेर में 336 एचआईजी के फ्लैट्स की स्कीम।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews