जयपुर के वैशाली नगर स्थित गंगासागर-बी में एक आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है। लोहे के नकब से लॉक तोड़कर बदमाश शटर खोलकर शॉप के अंदर घुसा था। गल्ले में रखे हजारों रुपए और दवाई चोरी कर ले गया।
पंचवटी कॉलोनी खातीपुरा रोड निवासी मिथलेश कुमार शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया है की रात मे रोज की तरह शॉप को लॉक कर घर चले गए। लॉक तोड़कर शटर खोलकर बदमाश शॉप में घुसकर गल्ले में रखा हजारों रुपए कैश और कीमती दवाई चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह करीब 10 बजे शॉप पर आने पर लॉक खुला हुए मिले और ताले गायब थे। शटर खोलकर अंदर जाने पर चोरी की वारदात का पता चला। शॉप में लगे CCTV फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई। चित्रकूट नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर स्कूटी से आए बदमाश की तलाश कर रही है।