बीकानेर के लूणकरनसर में सहजरासर गांव की ढाणी भोपालराम में एक खेत में जमीन धंसी दिखाई दी | मौके पर पहुंचे भूगर्भ विभाग के अधिकारी का कहना है कि बहुत पहले कोई कुआं रहा है, जिसमें अब जमीन धंस गई है।
गांव में किसान का खेत है। किसान ने बताया कि सुबह खेत गया तो देखा कि करीब एक बीघा जमीन धंसी हुई है। जहां जमीन धंसी है, वहां सड़क एक हिस्सा भी धंस गया है। वहीं बड़ी संख्या में पेड़ भी जमीन में दफन हो गए हैं। कई पेड़ों की जड़ें तक बाहर आ गई है। बताया जा रहा है की बहुत पहले कोई कुआँ रहा है कुएं के कारण अब मिट्टी अंदर धंस गई है। केंद्र से मिट्टी नीचे जा रही है तो आसपास की मिट्टी में भी कटाव आ जाता है। गहराई करीब 25 मीटर है और एक ही घेरे में जमीन धंसी है।