राजधानी जयपुर में अजमेर रोड डीसीएम के पास बुधवार देर रात वीडियो कोच में पीछे ऐसी के वायर में शॉर्ट सर्किट होने से इंजन में आग लग गयी | चालक ने बस को तुरंत सड़क किनारे खड़ा किया। नजदीकी नाकाबंदी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और बस में बैठी 30 सवारियों को नीचे उतार लिया वहीं सड़क के दूसरी तरफ स्थित पेट्रोल पंप से अग्निशमन उपकरण लाकर आग बुझाने का प्रयास किया |
बस में आग देखते ही पुलिस कन्ट्रोल रूम के जरिये दमकल को सूचना दी गयी | करीब दस मिनट बाद मौके पर दमकल पहुंच गई। तब तक लपटों ने डीजल पाइप लाइन को चपेट में ले लिया था। इससे आग और भभक गई। आधा घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया | बताया जा रहा है की बस दिल्ली से उदयपुर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ इसमें बस में इंजन वाला हिस्सा राख हो गया।