जयपुर में 52 फीट हनुमान मंदिर के सामने किराना शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। देर रात शॉप के जीने की दीवार में बड़ा छेद कर चोर ने जगह बनाई। तीन लाख रुपए कीमत का सामान और हजारों रुपए कैश चोरी कर बदमाश भाग निकला।
बताया जा रहा है की माली की कोठी बगरना निवासी धारा सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 52 फीट हनुमान मंदिर के सामने उनकी मैसर्स संत किराना स्टोर के नाम से शॉप है। रोजाना की तरह दुकान बंद करके जब दुकान मालिक घर चला गया तो देर रात करीब 2 बजे चोर ने दुकान की दिवार में बड़ा छेद करके गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपए और 3 लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर फरार हो गया | पुलिस ने चोरी की सूचना पर पहुंचकर मौके से सबूत जुटाए। शॉप में लगे CCTV फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई। कानोता थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।