राजस्थान में सरदारशहर के सावर गांव में आथुणी रोही में स्थित एक खेत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। बताया जा रहा है की खेत मालिक भागीरथ स्वामी का परिवार दूसरे खेत में कार्य कर रहे थे कि इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे गेहूं की फसल में आग लग गई।
खेत में आग की लपटे देखकर आसपास के किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर व ट्रेक्टर दौड़ाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग के कारण 8 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह से किसान भागीरथ स्वामी को भारी नुकसान का हुआ। प्रत्यक्षदर्शी किसानों ने बताया कि फसल के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से फसल में आग लग गई। आग की सुचना लगने पर पटवारी ने खेत में पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in