जहाजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेक्टर ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |
बताया जा रहा है की भीलवाडा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र के बीरामाता गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद घायल युवकों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया गया । हॉस्पिटल में रईस पठान पिता शरीफ की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल साजिद पिता सगीर अब्बासी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक रईस के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
रईस की मौत की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए। मृतक के परिजनों को मुआवजे दिलाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। लोगों से समझाइश की मांगों पर सहमति बनने के करीब 5 घंटे बाद धरना समाप्त हुआ । पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा ।