पाली में प्लॉट को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया जिसमें दोनों भाइयो के बीच रास्ते में मारपीट हुई। इस दौरान एक भाई ने दुसरे के पैरों पर जीप चढ़ा दी। जिससे उसके भाई के दौनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घायल का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रोहट थाना क्षेत्र के सांझी गांव निवासी फूलभारती पुत्र भंवर भारती शुक्रवार को बाइक से मांडावास से सांझी आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उसके काका के लड़के सहित तीन-चार जनों ने रोका। भूखंड के विवाद को लेकर उससे मारपीट की और फिर जीप उसके पैरों के ऊपर से निकालकर घायल हालत में छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए देर शाम को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है।