टोंक-सवाई माधोपुर नेशनल हाइवे पर अलीगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक, खलासी के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 14 जने घायल हो गए। घायलों में महिला-पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार रिश्तेदार की शादी में भात भरकर वापस ट्रैक्टर ट्रॉली से उनियारा लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल लेकर गई।
बताया जा रहा है की ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे ट्रक आ रहा था, सामने से एक बोलेरो आई। उसकी लाइट में ट्रक चालक को ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं दी और ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे इससे ट्रक चालक, खलासी और ट्रैक्टर- ट्रॉली में सवार 14 जने घायल हो गए। डींग के बालाजी के पास टोंक- सवाई माधोपुर रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली के जोरदार ट्रक के टक्कर मार दी। इससे हरियाणा के हिसार जिले के हासी निवासी ट्रक चालक सुबे सिंह पुत्र बनवारी प्रजापत, खलासी वैधप्रकाश पुत्र रामरतन नायक के अलावा मालियों की झोपडी उनियारा के निवासी जीतेन्द्र पुत्र लोकेश माली, कुमारी अंकिता पुत्री कन्हैयालाल माली, दीपा बद्री लाल माली, कविता पुत्री रामकिशन सैनी, भारती पुत्री श्री लाल प्रजापत , विजय पुत्री लोकेश माली, मोनू पुत्र पप्पू लाल सैनी, संपत पत्नी रमेश माली, चौथमल पुत्र घासी माली, कैलाशी पत्नी मुरलीधर माली, गिरीश पुत्र प्रकाश माली, हरबाई पत्नी शंकर माली घायल हो गई। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।