बूंदी के लबान क्षेत्र में कोटा से बसवाड़ा शादी का सामान लेकर जा रहे एक लोडिंग ऑटो में अचानक आग लग गई। ऑटो ड्राइवर को जब हादसे की सूचना मिली तब तक आग भड़कने से सामान जलकर राख हो गया।हादसे में ऑटो में रखे शादी के सामान के सहित जेवरात भी आग की चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है की बसवाड़ा निवासी रूपचंद सैनी अपने भतीजे की शादी के लिए कपडे़ और अन्य सामान कोटा से खरीद कर ला रहे थे। टेम्पो में शादी के अपदे व सामान के आलावा एक बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए नकद और सोने चांदी के जेवर रखे हुए थे | रूपचंद कोटा रहता है और शादी के सिलसिले में सामान लेकर अपने पैतृक गांव बसवाडा जा रहा था। परिवार के अन्य सदस्य बाइक पर थे जो आगे निकल गये | इसी दौरान टेम्पो में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमे सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गए | आसपास के लोगो ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बाद में लाखेरी से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।