बाड़मेर शहर के गडरा रोड सर्किल पर बाइक पर बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता घायल हो गया। वहीं दो बच्चे बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे में बाइक डंपर के नीचे बुरी तरह से फंस गई। हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार बाड़मेर शहर के गडरा रोड सर्किल पर स्थानीय निवासी भूराराम सुथार अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर अंडरब्रिज के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। भूराराम व बच्चे गाड़ी के नीचे नहीं आए जिससे बड़ा हादसा टल गया | डंपर के आगे के दोनों टायरों के बीच उनकी बाइक फंस गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं डंपर का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया | हादसे में भूराराम को मामूली चोटें आई जिसके बाद प्राथमिक इलाज करवाया गया।