अजमेर में LKG में पढ़ने वाला 8 साल का मासूम स्कूल-बस से घर लौटा। बस से उतर कर सामने की तरफ से रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान ड्राइवर को स्टूडेंट दिखा नहीं और उसने बस को आगे बढ़ा दिया। बच्चा टायरों के नीचे आ गया। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घर के सामने हुए हादसे से कोहराम मच गया।
बच्चे के ताऊ राजेश सिंह ने बताया- मेरे छोटे भाई सुमेर सिंह का 8 साल का बेटा भानुप्रताप अजमेर में गुरुकुल स्कूल में पढ़ता है। स्कूल बस रोजाना उसे लाती-ले जाती थी। गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बस ने उसे घर के सामने रोड के दूसरी तरफ उतारा था। वह बस के सामने से निकलकर रोड क्रॉस कर घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ड्राइवर को स्टूडेंट दिखा नहीं और उसने बस को आगे बढ़ा दिया। ऐसे में भानु बस के नीचे आ गया। ड्राइवर को चिल्लाने के आवाज आई तो उसने बस रोक दी। शोर शराबा हुआ तो घरवालों को हादसे का पता चला। परिजन लहूलुहान बच्चे को जेएलएन अस्पताल लेकर आए, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने बस चालक अशोक सिंह को वहीं पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और बस को जब्त कर थाने ले गई।