सवाईमाधोपुर में शहर भैरू दरवाजे स्थित विनोबा बस्ती के पास गुरुवार शाम को तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर टॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे से लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई | ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया |
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार रामावतार अपने गांव बिशनपुरा जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर टॉली ने उसे टक्कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने ट्रैक्टर टॉली को जब्त किया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को घटना की सूचना दी है।